पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आरोपियों से चार लाख का माल बरामद
अनोखा तीर, खातेगांव। स्थानीय पुलिस ने ब्राउन शुगर बैचने वाले 4 आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक  देवास पुनीत गेहलोद द्वारा २९ अप्रैल २०२६ को ब्राउन सुगर के आरोपियों से गहन पूछताछ के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके अंतर्गत एएसपी कन्नौद। श्रीमती सौम्या जैन एवं एसडीओपी आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खातेगांव विजय सिंह लोधी द्वारा २९ अप्रैल २०२६ को कस्बा खातेगांव से ब्राउन सुगर बेचते हुए पकड़ गए आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने  अन्य आरोपी कुन्दन चौकीदार निवासी काकंरिया, शंकर भीलाला निवासी  बरदा, नदीम उर्फ नोडी निवासी कोयला मोहल्ला खातेगांव, जावेद उर्फ मोईन निवासी खातेगांव को ब्राउन सुगर बेचने के लिए बताया गया। जिस पर से थाना खातेगांव की टीम द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी शंकर भिलाला पिता नारायण भिलाला निवासी बरदा, कुन्दन पिता तेजाराम नाई उम्र 28 साल निवासी कांकरिया, नदीम पिता बहीद मंसूरी उम्र 24 साल निवासी कोयला मोहल्ला खातेगांव, जावेद उर्फ मोईन पिता जलील मंसूरी उम्र 22 साल निवासी कोयला मोहल्ला के कब्जे से कुल 23 ग्राम ब्राउन सुगर किमती 4 लाख 60 हजार रुपए की जप्त की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खातेगांव पेश किया गया। प्रकरण में विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय सिंह लोधी, सहाय उनिनिरीक्षक रमेश मुनिया, जगन्नाथ चावड़े, प्रधान आरक्षक सचिन (सायबर), प्रधान आरक्षक सुनील प्रजापति, आरक्षक सोहन जाट, मनीष शर्मा, प्राणसिंह बघेल, मनमोहन मीणा, सोनु कुमार (सायबर) का सराहनीय योगदान रहा

2 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!