युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
अनोखा तीर, हरदा। शहर की वृंदावन कॉलोनी में सोमवार शाम एक 28 वर्षीय युवक ने बाथरूम में जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की पांच महीने की एक बेटी है। मृतक अंतरसिंह के भाई ने एक ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक पर प्रताड़ित करने और धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया था। परिजन मृतक को भोपाल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में इछावर के पास ही उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए वापस हरदा जिला अस्पताल लाया गया। मूल रूप से खिरकिया तहसील के ग्राम लोनी का रहने वाला अंतरसिंह बाइक सुधारने का काम करता था और पत्नी व 5 महीने की बेटी के साथ हरदा में रहता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी दो साल पहले ही हुई थी।
ऑटो पार्ट्स संचालक ने रख ली थी बाइक
मृतक के बड़े भाई लवकुश राजपूत ने आरोप लगाया है कि अंतरसिंह का किसी ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक के साथ पैसों का लेन-देन था। लवकुश के अनुसार, दुकान संचालक ने विवाद के चलते अंतरसिंह की बाइक रख ली थी और वह उसे लगातार डरा-धमका रहा था। परिजनों ने आशंका जताई है कि इसी प्रताड़ना और डर के चलते अंतरसिंह ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!