मंडी में 7 से 10 मई तक बंद रहेगा मक्का नीलामी का कार्य  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा मंडी में आगामी 7 से 10 मई तक मक्का की नीलामी का कार्य बंद रहेगा। ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के आग्रह पर मंडी प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। मुख्य कारण मक्का के उठाव में कमी और मजदूरों की अनुपलब्धता बताई गई है। मंडी सचिव हरनारायण भिलाला ने बताया कि ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन ने 5 मई को एक आवेदन पत्र प्रस्तुत कर नीलामी बंद रखने का निवेदन किया था। एसोसिएशन ने 7 और 8 मई को मक्का की नीलामी में हिस्सा न लेने की बात कही थी।  एसोसिएशन के अध्यक्ष ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि मक्का फसल की आवक की अधिकता के कारण मंडी के व्यापारियों के पास मक्का का उठाव करने की जगह नहीं है। साथ ही, मजदूरों की अत्यधिक कमी भी एक बड़ी समस्या है, जिससे मंडी प्रांगण में मक्का खाली करने में दिक्कत आ रही है। इसके अतिरिक्त, 9 मई को माह का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक अवकाश रहेगा, और 10 मई को रविवार होने के कारण शासकीय अवकाश रहेगा। इन सभी कारणों से 7 मई से 10 मई तक हरदा मंडी में मक्का फसल का नीलाम कार्य बंद रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, 7 और 8 मई को अन्य फसलों का नीलाम कार्य सामान्य रूप से जारी रहेगा।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!