अनोखा तीर, खातेगांव। छत्तीसगढ़ प्रो कबड्डी लीग में खातेगांव की होनहार बेटी खुशबू गुर्जर का चयन हुआ है। अकादमी के कोच राजेश बिश्नोई ने बताया कि मध्य प्रदेश के सिलेक्टेड खिलाड़ियों में सबसे बेस्ट प्राइस के साथ खरीदा गया है। जो छत्तीसगढ़ की आरआरबी मुंगेली प्रो कबड्डी लीग की टीम से खेलेगी। प्रो कबड्डी लीग में खिलाड़ियों को किट अपर और सभी सुविधाओं के साथ खिलाड़ियों को एक अच्छा प्लेटफार्म दिया गया, जिससे खिलाड़ी अपना खेल का श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके। बताया गया कि इससे पहले भी अकादमी की बेटी खुशबू गुर्जर ने सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और सुपर सीनियर में भी खातेगांव नाम रोशन किया है, जो कि मध्य प्रदेश की तरफ से खेल कर अच्छा प्रदर्शन बरकरार रखा है। उसी आधार पर खुशबु को छत्तीसगढ़ प्रो कबड्डी लीग में चुना गया। मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी इस होनहार खिलाड़ी की उपलब्धि पर क्षेत्र के विधायक पं. आशीष शर्मा, नप अध्यक्ष श्रीमती सारिका नरेन्द्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष ललित गुर्जर, अकादमी के अध्यक्ष दिनेश बिश्नोई, कोच योगेश जानी, हीरालाल गहलोद, तेजा जाट, रामसुख बेनीवाल, प्राचार्य राजेंद्र सोनी, ग्राउंड के वरिष्ठ खिलाड़ी योगिता साहू, दीपिका, चंदन यादव, आयुष यादव, श्रुति यादव, संजना बिंजवा सहित क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों व कोच गणों ने बधाई दी।

