Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

उज्जैन के ओमप्रकाश जैन बने मध्यप्रदेश हाऊसिंग बोर्ड अध्यक्ष

2 min read
Text Size:

– अधोसंरचना विकास का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने पर मुख्यमंत्री से भेंट कर जताया आभार 

अनोखा तीर, भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बीती रात प्रदेश के विभिन्न निगम मंडलों में नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विश्वासपात्र तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े उज्जैन के ओमप्रकाश जैन को मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आज श्री जैन ने अपने मनोनयन आदेश जारी होने उपरांत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आत्मीय भेंट कर इस महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने पर आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि ओमप्रकाश जैन पूर्व में शिवराज सिंह चौहान की सरकार में मध्यप्रदेश फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल चुके हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए तथा भाजपा में विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन कर चुके श्री जैन को प्रशासनिक कार्य व्यवस्था का भी अच्छा अनुभव है। मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के माध्यम से प्रदेश में किफायती आवासीय आवास, व्यावसायिक परिसर और बुनियादी ढांचे जैसे विकास कार्य किए जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस मंडल की कमान अपने विश्वासपात्र ओमप्रकाश जैन को सौंपकर प्रदेश में मैदानी स्तर पर अधोसंरचना विकास को गति देने का स्पष्ट संकेत दिया है। उल्लेखनीय है कि गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के माध्यम से निम्न आय वर्ग के लोगों हेतु अटल आश्रय योजना के तहत सस्ते आवासों का निर्माण कार्य, व्यवसायिक परिसरों का निर्माण, पुराने सरकारी आवासों के स्थान पर नवीन निर्माण करना, सुव्यवस्थित टाउनशिप बनाना, शहरी क्षेत्रों में सौंदर्यीकरण, सामुदायिक केन्द्रों का निर्माण एवं पार्क विकसित करने जैसे सुनियोजित विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम किया जाता है। सीधे तौर पर कहां जाएं तो आम जनता से सीधे जुड़ाव और संवाद स्थापित करने वाले इस निगम मंडल की कमान श्री जैन को सौंपकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपनी मैदानी पकड़ को और मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है। जिससे समूचे मध्यप्रदेश के हर वर्ग की नब्ज भी टटोली जा सकें और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं का मैदानी स्तर पर समाधान भी किया जा सके। निश्चित ही ओम जैन आम जनता से सीधे जुड़ाव रखने वाले व्यक्ति होने के कारण मुख्यमंत्री को मैदानी हकीकत से वाकिफ कराने तथा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकते हैं। विकास को गति प्रदान करने वाले प्रदेश के महत्वपूर्ण गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का दायित्व संभालने पर दैनिक अनोखा तीर परिवार की ओर से अशेष मंगलकामनाएं, बधाई।

237 Views
What do you think?

Leave a Reply