Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

गंजाल मोरंड परियोजना का किया भूमिपूजन

2 min read
Text Size:

-हजारों किसानों को मिलेगा फायदा, हर खेत तक पहुंचेगा पानी

-ग्राम जयमलपुरा में पाइपलाइन बिछाने कार्य का शुभारंभ

-3500 करोड़ की परियोजना दो वर्ष में होगी तैयार

अनोखा तीर, हरदा। किसानों के लिए महत्वपूर्ण गंजाल मोरंड उद्वहन सिंचाई परियोजना के तहत ग्राम जयमलपुरा में पाइपलाइन बिछाने के कार्य का रविवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, पूर्व विधायक टिमरनी संजय शाह, दर्शनसिंह गहलोद, मोहनसिंह सोलंकी, कमलेश सेजकर, विजयसिंह राजपूत, गुप्तेश्वर मण्डल, संजय यादव, राजेश मीणा, गरीब दास गुर्जर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके और पूर्व मंत्री कमल पटेल का नागरिक अभिनंदन किया गया। बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके ने अपने संबोधन में कहा कि यह परियोजना हरदा जिले को १०० प्रतिशत सिंचित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी। पूर्व मंत्री कमल पटेल ने बताया कि लगभग 3500 करोड़ की लागत से बनने वाली यह परियोजना दो वर्ष में पूरी होगी। इसके माध्यम से पाइपलाइन के जरिए सीधे खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा, जिससे नहरों में होने वाली पानी की बर्बादी रुकेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना संभाग की दूसरी बड़ी योजना होगी, जिसमें भूमिगत जल वितरण प्रणाली से सिंचाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि खिरकिया, सिराली और रहटगांव सहित पूरे हरदा जिले के किसानों को इस परियोजना का लाभ मिलेगा। जो गांव पहले छूट गए थे, उन्हें भी परियोजना के कमांड एरिया में जोड़ने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।  परियोजना की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव, कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सीलावट के प्रति आभार व्यक्त किया गया। किसानों ने इस परियोजना के लिए कमल पटेल के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

14 Views
What do you think?

Leave a Reply