जनसुनवाई में कटोरा लेकर पहुंचा युवक, भुगतान नहीं मिलने पर लगाई गुहार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा में जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को एक अनोखा मामला सामने आया, जब सिराली नगर पंचायत का भुगतान नहीं होने पर एक युवक कटोरा लेकर जनसुनवाई में पहुंच गया।  जानकारी के अनुसार गैराज संचालक भोला सैनी ने नगर पंचायत सिराली की कचरा गाड़ी की रिपेयरिंग का कार्य किया था। गाड़ी का सेंसर बदलने सहित मरम्मत कार्य का कुल बिल 12,500 रुपये बना, लेकिन भुगतान अटक गया। बताया गया कि नियमानुसार बदला गया पुराना सेंसर जमा नहीं करने के कारण भुगतान प्रक्रिया रोक दी गई थी। युवक भोला सैनी का कहना था कि अपनी मेहनत की कमाई पाने के लिए उसे अब भीख मांगने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए वह  कटोरा लेकर जनसुनवाई में पहुंचा। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को युवक का लंबित भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की धोखाधड़ी सामने आती है तो संबंधित युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई भी की जाए।

Views Today: 18

Total Views: 18

Leave a Reply

error: Content is protected !!