आज विरोध दिवस मनाएगा सीएमएस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय मजदूर संघ संपूर्ण देश में 25 फरवरी को विरोध दिवस के रूप में मनाएगा। भारतीय मजदूर संघ का 21वां अखिल भारतीय त्रि-वार्षिक तीन दिवसीय अधिवेशन गत 6 से 8 फरवरी तक भगवान जगन्नाथ के पवित्र स्थल पुरी उड़ीसा में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में देशभर से उपस्थित श्रमिकों से संबंधित ज्वलंत मुद्दों पर गहराई से चर्चा हुई और कुछ प्रस्तावों को सर्व सहमति से पारित किया गया। उन्हीं प्रस्तावित मांगों को लेकर 25 फरवरी को जिला हरदा में भी दोपहर 3 बजे से छिपानेर, इंदौर और मंडी रोड चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर 4 बजे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडवीया के नाम ज्ञापन कलेक्टर को दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के समस्त अनुसांगिक संगठनो के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय बजट में भी श्रमिक और कर्मचारियों को कोई विशेष लाभ नहीं दिया गया। इसी तरह नये श्रम कानून में कुछ संशोधन का भी प्रस्ताव रखा गया है। उक्त जानकारी यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में भारतीय मजदूर संघ के संभाग प्रभारी जितेन्द्र सोनी द्वारा दी गई।

Views Today: 18

Total Views: 18

Leave a Reply

error: Content is protected !!