व्हाट्सएप गु्रप पर हुई बहस के बाद की मारपीट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-पुलिस ने आरोपी के खिलाफ की एफआईआर
अनोखा तीर, हरदा/खिरकिया। खिरकिया में एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। यह घटना व्हाट्सएप गुप पर हुई बहस के बाद वंदना चौक पर हुई, जिसमें अनुरूप बायवार नामक युवक को चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी शेख इमरान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह घटना सोमवार 23 फरवरी की रात की है। फरियादी अनुरूप बायवार, निवासी खिरकिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनकी फोन पर शेख इमरान से बात हुई थी। इमरान ने उन्हें वंदना चौक पर बुलाया था। अनुरूप बायवार के वंदना चौक पहुंचते ही शेख इमरान ने उनसे व्हाट्सएप गु्रप पर हुई बहस को लेकर सवाल किया। इमरान ने उन पर पैसे मांगने का झूठा आरोप भी लगाया और उन्हें अपशब्द कहे। जब अनुरूप बायवार ने इमरान को गाली देने से मना किया, तो आरोपी ने उनके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस मारपीट में अनुरूप बायवार की बाईं आंख के नीचे और बाएं गाल पर चोटें आईं। मारपीट के बाद शेख इमरान ने उन्हें दोबारा बहस करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान ने बताया कि छीपाबड़ थाने में अपराध क्र. 92/2026 के तहत धारा 296(ड्ढ), 115(2), 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Views Today: 16

Total Views: 16

Leave a Reply

error: Content is protected !!