– जनसुनवाई में पहुंचकर शोरूम संचालक ने की निष्पक्ष जाचं की मांग
अनोखा तीर, हरदा। बजाज शोरूम पर १८ फरवरी को कुछ लोगों ने पहुंचकर शोरूम के कर्मचारी प्रफुल्ल शर्मा के साथ मारपीट की और उसकी सोने की चैन छीना झपटी कर ले गए। पुलिस ने अब तक उनके खिलाफ सक्त धाराओं के साथ कार्यवाही नहीं की, बल्कि हमलावरों ने पुलिस के साथ मिलीभगत कर शोरूम संचालक और कर्मचारी प्रफुल शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन्ही सभी बातों को लेकर बजाज शोरूम के संचालक सुरेश विधानी आज मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर से न्याय मांगने पहुंचे। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि १८ फरवरी को शुभम पंडित, गोविंद लोखंडे, अरूण केथवास, आकाश गोस्वामी ने संगठित रूप से हमारे शोरूम में उतपात मचाया और सोने की चेन भी छीन कर ले गए। घटना के उपरांत उन्होंने मेरे और मेर कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी, जबकि हम पीड़ित पक्ष हंै। इसके कारण हमारी सामाजिक प्रतिष्ठा और व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। श्री विधानी ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
Views Today: 22
Total Views: 22

