अनोखा तीर, हरदा। ग्रामीण घरेलू महिला ने लिखी किताब, भरोसा नहीं हो रहा है ना.. शायद आप भरोसा नहीं करेंगे, पर यह बिल्कुल सच है। भरोसा कीजिए ‘भरोसे की कीमतÓ पर-यही शीर्षक है उस किताब का भरोसे की कीमत, जो एक ग्रामीण गृहणी ने लिखी है और जिसका विमोचन गत दिवस हरदा में एक गरिमामय साहित्यिक कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश लेखक संघ भोपाल के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र गट्टानी, हरदा के वरिष्ठ पर्यावरणविद समाजसेवी गौरीशंकर मुकाती संपूर्ण हरदा अंचल की श्रद्धा के केंद्र डॉ.प्रभुशंकर शुक्ल हरदा डिग्री कॉलेज की बीएड प्रभारी डा. सोनिया मोढ़ और मध्यप्रदेश लेखक संघ जिला इकाई हरदा के अध्यक्ष जीआर गौर के द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर लेखक संघ के सदस्यों, गणमान्य नागरिक व पत्रकार बंधु उपस्थित थे। सभी ने पुस्तक की लेखिका श्रीमती रेखा विश्नोई के लेखन कार्य की सराहना की। श्रीमती रेखा विश्नोई, मध्यप्रदेश लेखक संघ की सक्रिय सदस्य हैं। विमोचन का यह कार्यक्रम लेखक संघ के वार्षिकोत्सव, आंचलिक साहित्यकार सम्मेलन और सम्मान समारोह के दौरान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और देश के प्रख्यात व्यंग्यकार व मंचीय कवि राजेंद्र गट्टानी द्वारा लेखिका की प्रशंसा करते हुए पुस्तक को वर्तमान परिवेश में अत्यंत महत्वपूर्ण तथा मील का पत्थर निरूपित किया गया। लेखिका ने बताया कि उन्हें लेखन की प्रेरणा डा. प्रभुशंकर शुक्ल से मिली तथा विमोचित पुस्तक में लव जिहाद और उसके खतरे तथा पीड़ित बेटियों की व्यथा-कथा का मार्मिक चित्रण किया गया है। पर्यावरण प्रेमी गौरीशंकर मुकाती ने पुस्तक को समाज के लिए चेतावनी तथा समाज हित का संरक्षक दस्तावेज़ बताया। सारस्वत अतिथि डा.सोनिया मोढ़ ने इस पुस्तक को अत्यंत उपयोगी बताते हुए अधिक से अधिक पाठकों से पुस्तक का लाभ उठाने आव्हान किया। डा प्रभुशंकर शुक्ल ने लेखिका को आशीर्वाद देते हुए निरन्तर लेखन की प्रेरणा दी।
Views Today: 14
Total Views: 14

