रानी कमलापति कोचिंग डिपो में अत्याधुनिक  अंडर फ्लोर व्हील लेथ मशीन का शुभारंभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय द्वारा 21 फरवरी 2026 को रानी कमलापति कोचिंग डिपो में नवनिर्मित अत्याधुनिक अंडर फ्लोर व्हील लेथ मशीन का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रेलवे बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण की दिशा में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस मशीन का निर्माण इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है, जिसकी कुल लागत 10.71 करोड़ रुपये है। इस मशीन के माध्यम से कोच के पहियों की टायर टर्निंग अत्यंत सटीकता के साथ की जा सकेगी, जिससे पहियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और प्रतिस्थापन की आवश्यकता कम होगी। पूर्व में व्हील रिप्लेसमेंट के लिए कोचों को शेड भोपाल भोपाल भेजना पड़ता था, जिसमें 8 से 10 दिन का समय लगता था, जबकि अब यह कार्य इसी डिपो में 1 से 2 दिन में पूरा हो सकेगा। ‘अंडरफ्लोरÓ तकनीक के कारण कोच को बिना उठाए पहियों की टर्निंग संभव होगी, जिससे श्रम की बचत और कार्य की गति में वृद्धि होगी। पूर्ण स्वचालित प्रणाली होने से मानवीय त्रुटियां कम होंगी और उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। इस नई सुविधा से डिपो में प्राइमरी ट्रेनों के अनुरक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा और यात्रियों को अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय एवं सुगम रेल यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा।

Views Today: 4

Total Views: 4

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!