अनोखा तीर, भोपाल। आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद्, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की एक इकाई द्वारा आयोजित अंतर-विद्यालय वार्षिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन सीनियर वर्ग का फाइनल राउंड भी आयोजित हुआ, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुपम राजन, आईएएस, अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रामजी अवस्थी, एयरपोर्ट डायरेक्टर, राजा भोज विमानतल, भोपाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम टी. रविचंद्रा, उप-महाप्रबंधक, केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना की सराहना की गई। अतिथियों ने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर जिज्ञासा बनाए रखने तथा नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वरिष्ठ वर्ग के अंतिम चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना, विश्लेषणात्मक सोच एवं ज्ञानवर्धन को प्रोत्साहित करना रहा। यह कार्यक्रम केनरा बैंक, न्यू मार्केट शाखा, भोपाल के सहयोग से आयोजित किया गया।
Views Today: 2
Total Views: 2

