अवैध शराब विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 13 प्रकरण दर्ज

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने गुरुवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की गई। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के आलमपुर, टेमागांव, डोलरिया, बरूड़घाट, भादूगांव, अंधेरीखेड़ा, पीलियाखाल तथा फाइल वार्ड में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 39 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 1340 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 13 प्रकरण दर्ज किए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 1 लाख 41 हजार 800 रुपए है।

82 Views

Leave a Reply