Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

कृषि रथ के माध्यम से किसानों को किया जा रहा जागरुक

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग प्रदेश में वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में जिले के तीनों विकासखंडों में कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। उप संचालक कृषि जेएल कास्दे ने बताया कि कृषि रथ के साथ कृषि विज्ञान केंद्र, कोलीपुरा के वैज्ञानिक, कृषि विभाग एवं संबद्ध विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा किसानों से सीधा संपर्क कर ई-विकास प्रणाली से उर्वरक क्रय करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नरवाई प्रबंधन, ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के स्थान पर उड़द, मूंगफली, तिल आदि फसलो को प्रोत्साहन, प्राकृतिक व जैविक कृषि करने हेतु प्रोत्साहन, मृदा स्वास्थ कार्ड के आधार पर उर्वरको की संतुलित मात्रा का उपयोग करने और भूमि पर बोई गई फसल अनुसार सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग करने आदि का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। इसके अलावा विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ किसानों को समसामयिक सलाह भी प्रदान की जा रही है। श्री कास्दे ने बताया कि जिले के विकासखंडो में संचालित कृषि रथों द्वारा जिले की 162 ग्राम पंचायतो में भ्रमण किया गया है। इस दौरान 5270 किसानों, 247 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभागीय अधिकारी कर्मचारी तथा वैज्ञानिको द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदाय की गई।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply