7 दिवसीय शिविर में मिला सुरक्षा का मंत्र

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– युवाओं को नशा मुक्ति की दिलाई शपथ
अनोखा तीर, हरदा। हरदा आदर्श महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित ७ दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के ६वें दिवस की शुरुआत शुक्रवार को प्रभात फेरी के साथ की गई। इसके बाद परियोजना कार्य के अंतर्गत विद्यालय परिसर एवं पंचायत भवन के पास वृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। इस दौरान पहले से लगे पौधे एवं नए रोपित किए गए पौधों के थाला बनाए गए। बौद्धिक सत्र में जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों को साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा तथा नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सूबेदार एवं यातायात प्रभारी उमेश ठाकुर, साइबर सेल एवं साइबर सुरक्षा से मनोज ठाकुर, ट्रैफिक थाना के प्रधान आरक्षक महेश शर्मा तथा प्रयास सामाजिक संस्था के सीईओ एवं नशा मुक्ति मास्टर ट्रेनर नीरज गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मनोज ठाकुर ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहना बेहद आवश्यक है। अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने और मजबूत पासवर्ड रखने जैसी सावधानियों पर जोर दिया। उमेश ठाकुर ने सड़क सुरक्षा एवं साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद महेश शर्मा ने यातायात विषय पर यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा जिम्मेदारी से वाहन चलाने का संदेश दिया। वहीं नशा मुक्ति पर नीरज गुर्जर ने नशे को समाज के लिए गंभीर समस्या बताते हुए युवाओं को  इससे दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों को साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षित और स्वस्थ समाज का निर्माण करना रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री प्रीति राजपूत एवं लक्की ओसवाल ने किया तथा आभार रासेयो कार्यक्रम अधिकारी सुश्री छाया लोंगरे ने किया। इस दौरान रासेयो कार्यक्रम अधिकारी तपिश सोलंकी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र सोलंकी तथा सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

104 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!