अनोखा तीर, हरदा। ‘परीक्षा पे चर्चाÓ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद कर परीक्षा से जुड़े तनाव और शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में मप्र के उत्कृष्ट विद्यालय, जबलपुर के छात्र आयुष तिवारी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी से प्रश्न किया कि कई बार वे शिक्षकों की पढ़ाने की गति से तालमेल नहीं बिठा पाते हैं, उसे कैसे मैच करें? इस पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विद्यार्थियों को समझाते हुए शिक्षकों को भी बताया कि अपने अध्यापन की गति विद्यार्थियों के सीखने की गति के अनुरूप रखें। लेसन प्लान विद्यार्थियों के साथ पूर्व से ही साझा करें। विद्यार्थी वह चेप्टर पहले से पढें व अध्ययन करें जो शिक्षक कक्षा में पढाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की गति से सामंजस्य बैठाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि पहले अपने को जोड़ो, फिर मन को जोड़ो। उसके बाद पढाई के विषय शुरु करो। उन्होंने कहा कि मन को जोड़ने का अर्थ है, विषय की तमाम जानकारियां जुटाना और जोड़ने का अर्थ है, एकाग्रता बनाए रखना। इससे आपकी समझ मजबूत होगी और आप एक कदम आगे चलेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चाÓ कार्यक्रम में तनावमुक्त जीवन, समय प्रबंधन, अनुशासन, जीवन कौशल एवं व्यवसायिक विकास के महत्वपूर्ण मंत्र दिए। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिले की सभी शासकीय और निजी शालाओं में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।
हरदा के महात्मा गांधी हायर सेकण्ड्री स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत ने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच रखें। हमारे जीवन में हम यदि सकारात्मक सोच रखेंगे तो निश्चित ही सफलता के शीखर पर पहुंचेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारियों के लिये शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
9 फरवरी को होगा अगला प्रसारण
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का अगला प्रसारण 9 फरवरी 2026 को होगा। जिसमें प्रधानमंत्री श्री मोदी देश के विभिन्न अंचलों के विद्यार्थियों के साथ चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम विभिन्न संचार माध्यमों पर सुबह 10 बजे से प्रसारित किया जाएगा। प्रदेश के विद्यालयों में उक्त कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Views Today: 18
Total Views: 18

