अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम भाटपरेटिया में विशेष आवासीय शिविर उत्साहपूर्वक आयोजित किया जा रहा है। शिविर की दिनचर्या का शुभारंभ प्रभातफेरी एवं व्यायाम से किया गया, जिसके पश्चात स्वयंसेवकों ने आंगनवाड़ी केंद्र के आसपास श्रमदान किया। शुक्रवार को शिविर के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामवासियों एवं शिविरार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इसके साथ ही शिविरार्थियों द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेविका प्रीति ढोके ने अध्यक्ष, गौरव राजपूत ने सचिव तथा राधिका बघेल एवं लेदाराम सोलंकी ने वक्ता की भूमिका निभाई। बौद्धिक कार्यक्रम में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक रीना मालवीय ने नारी सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान दिया। डॉ. योगेश गौर ने सामुदायिक सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास हेतु सभी को प्रेरित किया। विधि महाविद्यालय हरदा की सहायक प्राध्यापक आयुषी सिसोदिया ने बाल अधिकारों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। अजय बिलारे ने नागरिक दायित्वों पर चर्चा की, वहीं सुमित शर्मा ने बाल अधिकारों पर कविता के माध्यम से जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी मनीषा चौहान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ. अरुण सिकरवार ने शिविरार्थियों से संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया। भाऊ साहेब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय टिमरनी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी डॉ. सुनीत काशिव ने सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डाला। डॉ. राकेश सिंह परस्ते ने शिविरार्थियों को जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का संदेश दिया। डॉ. प्रियंका राय एवं अंजली गुप्ता ने नशे के दुष्प्रभावों पर बहुआयामी चर्चा की। मनीष परसाई एवं डॉ. सीके लोखंडे ने बेहतर जीवन शैली एवं अच्छी आदतों को अपनाकर नशे की समस्या के समाधान के महत्वपूर्ण विकल्प प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉ. आशा गायकवाड़, डॉ. शिवानी बर्मन एवं प्रतिष्ठा कुमेकर ने भी उल्लेखनीय सहभागिता निभाई।

Views Today: 10
Total Views: 10

