अनोखा तीर, हरदा। आदर्श महाविद्यालय, हरदा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा मद्य निषेध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और समस्त स्टाफ सदस्यों को रासेयो कार्यक्रम अधिकारी तपिश सोलंकी द्वारा शपथ दिलाई गई। सभी ने नशा मुक्त जीवन अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इसके पश्चात भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं से देश सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक गणेश विश्वकर्मा, रेड रिबन क्लब प्रभारी प्रभुदयाल उमरिया, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी छाया लोंगरे, संदीप खरे, योगिता गौर, प्रीति अग्रवाल, सुनील लौंगरे, शैलेन्द्र यादव, दीपक ठाटे, सोनाली गौर, वाणी धार्मिक, कविता धुर्वे, नवीन दायमा, सलोनी मालवीय, अंकिता यादव, पवन सातनकर, माखन इवने, जीतेन्द्र बामने और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना रहा।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मद्य निषेध शपथ और शहीदों को दी श्रद्धांजलि

82 Views


