अनोखा तीर, हरदा। शहीदों की शहादत को नमन करते हुए आज जिला कांग्रेस द्वारा शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही ‘राम धुन रघुपति राघव राजा रामÓ गान भी किया गया। सभी कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलते हुए बाबू जी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने का प्रयास करेंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले, दिनेश यादव, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद व्यास, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश चतुर्वेदी, विजय सुरमा, आदित्य गार्गव, केदार सिरोही, सूरज सिंह राजपूत, राघवेंद्र पारे, आमिर पटेल, इकबाल अहमद, वी.के. दीक्षित, राकेश सुरमा, संदीप गौर, सुरेन्द्र सराफ, संजय जैन, गगन अग्रवाल, रामोतार गहलोद, नवीन पाल, मोहन ठाकुर, नईम खान, संजय पांडे, भजन बेनीवाल, सतीश खोड़, सतीश भादू, मनोज साईं सहित अन्य साथी उपस्थित थे।
शहीद दिवस पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

85 Views


