अनोखा तीर, हरदा। नेशनल मास्टर्स गेम महाराष्ट्र के पुणे में संपन्न हुआ। जिसमें मध्यप्रदेश की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। टीम में हरदा जिले के ग्राम रातातलाई निवासी ओमप्रकाश बेडा भी शामिल रहे। बेडा रिटायर्ड अधीक्षक भू-अभिलेख है। वे इसके पहले सन् 2025 में हिमाचल के मंडी तथा 2024 में गोवा में हुए मास्टर्स गेम का हिस्सा रहे हैं। दोनों जगह मध्यप्रदेश की टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। 62 वर्षीय ओमप्रकाश बेडा की खेल के प्रति लगन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
65 Views



