भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-75 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
अनोखा तीर, जबलपुर/सिवनी। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए जबलपुर लोकायुक्त इकाई ने गुरुवार को सिवनी जिले के केवलारी थाने में ट्रैप कार्रवाई की। आवेदक नितिन पाटकर (42) निवासी ग्राम आदेगांव, तहसील लखनादौन ने शिकायत की थी कि नगर परिषद केवलारी में सीसी रोड एवं नाली निर्माण के कार्य में पेटी ठेकेदार राहुल राय (राय कंस्ट्रक्शन) ने घटिया काम कर धोखाधड़ी की है। इस संबंध में 8 अक्टूबर को थाना केवलारी में शिकायत की गई थी। आवेदक के अनुसार, प्रधान आरक्षक मनीष कुमार पटवा (49) पदस्थ थाना केवलारी ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करने के एवज में 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। पहले वह 25 हजार रुपये ले चुका था। शिकायत की पुष्टि होने के बाद गुरुवार 16 अक्टूबर को लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधान आरक्षक को दूसरी किस्त के रूप में 75 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)  13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप दल मेें निरीक्षक उमा कुशवाहा दल प्रभारी, निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक जितेंद्र यादव, निरीक्षक बृजकिशोर नरवरिया एवं लोकायुक्त जबलपुर की टीम शामिल रही।

334 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!