Skip to content
Friday, 30 October 2026
देवास

एटीएम बदलकर निकाले 50 हजार

2 min read
Text Size:

-सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध, बातों में उलझाकर बदला कार्ड
अनोखा तीर, देवास। दो युवकों ने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 50 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक भी नजर आए हैं। जीतमल नगर निवासी भेरुलाल नागर 45 वर्ष ने पुलिस को बताया कि वह ड्यूटी के बाद विकास नगर चौराहे स्थित एटीएम से पैसे निकालने गए थे। एसबीआई का एटीएम बंद होने के कारण वह केनरा बैंक के एटीएम पहुंचे। जब वह कार्ड लगाकर प्रक्रिया कर रहे थे, तो पैसे नहीं निकले। इसी दौरान उनके पीछे खड़े एक युवक ने मदद की पेशकश की और एटीएम गलत लगाने की बात कहकर उनका कार्ड बदल लिया। युवक ने अपना कार्ड मशीन में डाला और भेरुलाल को प्रक्रिया जारी रखने को कहा, जिसके बाद वह वहां से चला गया। भेरुलाल ने जब देखा तो उनका असली एटीएम कार्ड गायब था। बाद में एसबीआई के ऐप पर स्टेटमेंट चेक करने पर उन्हें पता चला कि उनके खाते से पांच बार में 10-10 हजार रुपए, कुल 50 हजार रुपए निकाले जा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।

267 Views
What do you think?

Leave a Reply