Skip to content
Friday, 30 October 2026
जबलपुर

पहली बारिश में ही गिरा जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट का छज्जा गिरा, बाल-बाल बचे अधिकारी… कार हुई क्षतिग्रस्त

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर जबलपुर:-डुमना एयरपोर्ट के आधुनिक नए टर्मिनल भवन की कृत्रिम छत गुरुवार को एकाएक टूट गई। जहां ये छत गिरी उसके नीचे एयरपोर्ट पर पैसेंजर को लेकर कार खड़ी थी। छत टूटकर सीधे कार पर गिरी जिससे कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

हाल ही में लोकार्पित किया गया था एयरपोर्ट

ये एयरपोर्ट हाल ही में लोकार्पित किया गया था। इसे एयरपोर्ट के विस्तार में करीब 450 करोड़ रुपये खर्च हुए है। यह हासदा सुबह के वक्त हुआ। वर्षा के बीच पैसेंजर ने अपनी कार एमपी 20 जेड सी 5496 को टर्मिनल भवन के पोर्च पर खड़ी की। भवन के बाहर केएनओपी लगी हुई है।

पानी निकासी पर्याप्त नहीं होने से लोहे से बनी केएनओपी पर भार ब

वर्षा का पानी निकासी पर्याप्त नहीं होने से लोहे से बनी केएनओपी पर भार बढ़ गया और कुछ ही पल में केएनओपी का हिस्सा टूटकर नीचे कार की छत पर गिरा। कार की छत और कांच टूट गए। घटना के कुछ पल पहले कार से पैसेंजर बाहर निकले थे इस वजह से वो सब सकुशल थे।

वर्षा की वजह से केएनओपी में पानी भरा और वह क्षतिग्रस्त हो गया

मामले में एयरपोर्ट के जीएम सिविल वीके सूरी ने कहा कि वर्षा की वजह से केएनओपी में पानी भरा और वह क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में जरूरी उपचार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिजाइन और सुरक्षा मापदंडों का ध्यान रखा जा रहा है।

349 Views
What do you think?

Leave a Reply