मुख्यमंत्री कल डालेंगे लाड़ली बहनों के खातों में 1574 करोड़

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में आयेंगे 332.43 करोड़ रूपये


कृषि उपज मंडी बीना में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

हरदा– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 सितंबर को सागर जिले के बीना से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करेंगे। सागर जिले के बीना कृषि उपज मंडी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में 1574 करोड़ रूपये की राशि अंतरित करेंगे। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332.43 करोड़ रूपये अंतरित की जायेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।

उल्लेखनीय है कि अब तक लाड़ली बहना योजना के तहत लाड़ली बहनों को 24,499 करोड़ तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को 3 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि उनके खातों में अंतरित की गई है।

772 Views

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

Leave a Reply