Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

बलाही समाज के शिक्षक और प्रतिभावान विद्यार्थी हुए सम्मानित

2 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। बलाही समाज युवा मंच ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को माहेश्वरी मांगलिक भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें बलाही समाज के करीब 60 शिक्षक एवं 50 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। समारोह में समाज के सेवानिवृत एवं कार्यरत शिक्षक एवं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में 80 फीसद से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाले एवं शासकीय सेवा में चयनित और मेडिकल, इंजीनियरिंग, नवोदय में चयनित, विदेश में सेवा दे रहे युवा आदि परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के सेवानिवृत्त शिक्षक मुख्य एवं विशेष अतिथि रहे। समारोह में समाज के इंजीनियर आरडी शिंदे ने कहा कि समाज के युवाओं ने अच्छी पहल शुरू की है। इस युवा शक्ति को ही आगे चलकर समाज हित में कार्य करना है। आगे भी इस प्रकार के आयोजन होते रहेंगे। समाज ऊर्जावान टीम बनी है। सम्मान समारोह में अधिवक्ता सुखराम बामने ने कहा कि समाज की एक नई ऊर्जावान टीम ऊभरकर सामने आई है। यह टीम तन मन से समाज के लिए समर्पित होकर काम करना चाहती है। इसे सही मार्गदर्शन और सहयोग की आवश्यकता है। कार्यक्रम में बलाही समाज धर्मशाला हंडिया के अध्यक्ष रामदयाल साकले ने कहा युवाओं द्वारा शुरू की गई पहल अनुकरणीय है। आगे भी इसके लिए युवा टीम को प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के युवा धर्मेंद्र शिंदे ने आभार जताया। इस दौरान समाजसेवी रामदयाल सावनेर, सुरेश साकले, दिनेश मालवीय, राम ओसले, लखन बामने, सुनील हिरे, संतोष बिल्लोरे, योगेश अटले, बंशी माणिक, संतोष किरावर, राजकुमार मालवीय, रामधन शिंदे सहित अन्य समाज के लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिक्षक रामविलास खंडेल ने कहा कि सम्मान समारोह में एक अलग ही तस्वीर सामने आई है। जिसमें पढ़ने वाले, पढ़ाने वाले और पढ़कर समाज का नाम रोशन करनेा वाले एक मंच पर देखने को मिले। इसमें सेवानिवृत्त शिक्षक, कार्यरत शिक्षक और विद्यार्थी एवं बड़े ओहदे पर पहुंचकर समाज का नाम रोशन करने वाले युवा शामिल रहे।

429 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply