रोजगार सहायक के तबादले के लिए मांगी घूस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– लोकायुक्त ने 20 हजार की रिश्वत लेते सीईओ को किया गिरफ्तार
अनोखा तीर, देवास। उज्जैन लोकायुक्त इकाई ने देवास जिले के टोंक खुर्द जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) राजेश सोनी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनपद कार्यालय स्थित उनके दफ्तर में की गई। यह मामला रोजगार सहायक कृष्ण पाल सिंह की शिकायत पर सामने आया। कृष्ण पाल सिंह, जो सोनसर तहसील टोंक खुर्द के निवासी हैं, ने 29 सितंबर 2025 को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन आनंद यादव को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि सीईओ राजेश सोनी उनके ग्राम पंचायत नावदा में तबादला करने के एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत का सत्यापन लोकायुक्त निरीक्षक दीपक सेजवार द्वारा कराया गया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद 10 अक्टूबर 2025 को लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए राजेश सोनी को आवेदक से रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक, निरीक्षक दीपक शेजवार, श्याम शर्मा, उमेश जाटवा, संदीप कदम और रमेश डाबर सहित लोकायुक्त टीम के सदस्य शामिल थे। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

Views Today: 2

Total Views: 358

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!