गुजराती समाज आपरेशन सिंदूर की तर्ज पर मनायगा दुर्गा उत्सव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– जूनागढ़ गुजरात के म्यूजिक ग्रुप की होगी विशेष प्रस्तुति 

– नशा मुक्त समाज और परंपरागत परिधानों का संदेश वाहक होगा संपूर्ण आयोजन 
भोपाल। गुजराती समाज भोपाल इस वर्ष नवरात्रि पर्व को राष्ट्रभक्ति और परंपरागत संस्कृति व नशामुक्ति पर केंद्रित करते हुए मनाने जा रहा है। देश और सेना के गौरवशाली आपरेशन सिंदूर की तर्ज पर मनाया जाने वाला यह समूचा आयोजन समाज को दिशा व संदेशवाहक हो ऐसा प्रयास किया जा रहा है।
गुजराती समाज भोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संपूर्ण आयोजन की जानकारी दी गई है। जिसमें भोपाल सहित अखिल भारतीय गुजराती समाज के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी संजय पटेल ने बताया कि समाज का गरबा महोत्सव 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। जिसका नेतृत्व समाज के सभी सदस्यों द्वारा किया जाएगा और समाज की कार्यकारिणी के सदस्य एवं गुजराती महिला मंडल का संपूर्ण सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन देशभक्ति और सामाजिक परंपराओं पर केंद्रित रहते हुए समाज को नशामुक्ति का संदेश भी प्रदान करेगा। इस गरबा महोत्सव का मुख्य आकर्षण जूनागढ़ गुजरात से आए म्यूजिकल ग्रुप द्वारा दी जाने वाली लाइव परफॉमेंस होगी। जिसका निर्देशन उदय भाई सेवक और ग्रुप में शामिल प्रसिद्ध कलाकार जयेश गोंडलिया उपलेटा तथा महिला कलाकार दर्शना जोशी उपलेटा शामिल हैं।
स्वदेशी अपनाओ 
 गुजराती समाज द्वारा गरबा प्रांगण में ही स्वदेशी और विदेशी वस्तु के स्टाल लगा कर उनका फर्क समझाया जाएगा। जिससे आगंतुकों को स्वदेशी वस्तु खरीदने के प्रति प्रेरित होंगे। वहीं समाज ने उत्सव में आने वाले सभी सदस्यों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की भी प्रसादी के रूप में की जा रही है। जिसे समाज के ही दान-दाता सदस्यों के सहयोग से किया जाता है जो आपसी प्रेम, समरसता का भाव प्रदान करता है।
नशा मुक्त समाज
गरबा प्रांगण में समस्त व्यसन तंबाकू, गुटखा,धूम्रपान पूर्ण प्रतिबंधित है। अध्य्क्ष संजय भाई पटेल ने बताया कि गुजराती समाज पिछले 67 वर्षों से गरबा महोत्सव मनाता आ रहा है और हमारी विशेषता यह है कि समाज में मात्र माताजी की आरती और गरबे के पारंपरिक गुजराती गीत ही बजाए जाते हैं। किसी भी तरह की फिल्मी गाने पर बेस म्यूजिक का इस्तेमाल यहां नहीं किया जाता है। साथ ही गरबा प्रांगण में आने वाले किसी भी व्यक्ति को गुटखा, तंबाकू, सिगरेट पीने की अनुमति नहीं है। इस बात की देख रेख के लिए विशेष रूप से समिति का गठन किया है।
देश भक्ति और पारम्परिक परिधान
इस वर्ष की थीम आपरेशन सिंदूर नवरात्रि उत्सव 2025 है।‌
कार्यक्रम के दौरान बेस्ट ड्रेस, बेस्ट नृत्य के ईनाम भी बांटे जाएंगे,और उन्हें सम्मानित भी किया जाता है। पारंपरिक नृत्य जैसे एक ताली, दो ताली, डांडिया रास, हेच किया जाता है। इसके लिए पारंपरिक परिधान समिति भी बनाई गई है, जिसने गरबा में आने वालों के लिए ड्रेसकोड निर्देशित किया है। जिसके तहत महिलाएं एवं पुरुष अंग प्रदर्शित ड्रेस , स्लीवलैस, बैकलैस , जींस, टीशर्ट पहनकर गरबा स्थल में नहीं आ सकते हैं। उन्हें पारंपरिक वेशभूषा पहनकर ही आना होगा। जिसके लिए समिति ने बकायदा फोटो जारी किया है इसकी देखरेख के लिए समिति भी बनाई गयी है जो इसका कढ़ाई से पालन सुनिश्चित करेगी। समाज की महिला मंडल अध्यक्ष श्री मति रेखा कांटावाला ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 22 सितंबर दोपहर घट स्थापना के साथ होगा। इसके बाद शाम 7 बजे से रात 10.30 बजे तक प्रतिदिन गरबे का आयोजन किया जाएगा। इन 9 दिनों तक बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं, पुरूष और बच्चे उल्लास और उमंग के साथ शामिल होंगे। समाज के उपाध्यक्ष चेतन पटेल ने कहा कि गुजराती समाज नवरात्रि को केवल मनोरंजन के लिए नहीं मनाता, बल्कि यह माता की आराधना का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस दौरान श्रद्धालु पूरी भक्ति से कार्यक्रम में शामिल होते हैं। महोत्सव में एक ताली, दो ताली, तीन ताली, डांडिया रास, रास, टिमरी और हेच जैसे कई पारंपरिक नृत्य होंगे।
इस मौके पर कार्यक्रम सयोजक नवीन पटेल, सह संयोजक उमेश पटेल, समिति सदस्य एवं महिला मंडल सहित समस्त सदस्य आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दे रहे है। दर्शक के रूप में आने वालों के लिए विशेष पास एवं नियम के तहत प्रवेश की व्यवस्था की गई है।

Views Today: 8

Total Views: 462

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!