सिटी बंगाली क्लब में शताब्दी दुर्गा पूजा 22 से

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

इस बार हांगकांग शहर होगा ग्लोबल पार्टनर
10 हजार वर्गफीट स्वदेशी पंडाल
कठपुतली एवं छाऊ नृत्य का प्रदर्शन
रघुवीर यादव समेत कई हस्तियों का होगा सम्मान
देश और विदेश से आयेंगे लोग
दस दिवसीय धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
जबलपुर। बंग समाज की प्राचीन एवं प्रमुख संस्था सिद्धि बाला बोस लायब्रेरी एसोसिशयन (सिटी बंगाली क्लब) करमचंद चौक, जबलपुर में इस वर्ष 100वां शताब्दी दुर्गा पूजा का आयोजन 22 सितंबर से 5 अक्टूबर तक किया जा रहा है। शताब्दी दुर्गा पूजा का मुख्य आकर्षण 10 हजार वर्गफुट का स्वदेशी पूजा पंडाल, भव्य प्रतिमा और आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पंचमी से धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभहोंगे। भोग प्रसाद अंजली और आरती प्रतिदिन होंगे। पूजा में कोलकाता से ढांकियों का दल और पंडाल निर्माण के लिए कारीगर आये हैं।
संस्था एवं दुर्गा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सिटी बंगाली क्लब में 1925 से दुर्गा पूजा आयोजित होती आ रही है। इस वर्ष 100वां वर्ष है शताब्दी दुर्गा पूजा को लेकर बंगाली समाज में उत्साह का माहौल है, तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
100वें वर्ष को यादगार बनाने के लिए तैयारी की गई है। शहरवासियों को इस बार सिटी बंगाली क्लब की दुर्गा पूजा में कोलकाता के समान झांकी को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। इस बार पूजा में देश विदेश से समाज के लोगों के यहां पहुंचने की सूचना प्राप्त हो चुकी है और विशेषकर पहली बार वैश्विक स्तर पर शताब्दी दुर्गापूजा के सहयोगी के रूप में हांगकांग शहर हमारा ग्लोबल पार्टनर बना है जो कि एशिया का फेस्टीवल आफ सिटी के नाम से जाना जाता है।
बैठकी में भव्य उ‌द्घाटन
नवरात्र बैठकी 22 सितंबर सोमवार को रात्रि 8 बजे शताब्दी दुर्गापूजा का शुभारंभ समारोह मध्य भारत एरिया कमांडिंग जनरल, लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. शेखावत के मुख्य आतिथ्य में होगा।
सिने अभिनेताओं / पूजा समितियों का होगा सम्मान
शताब्दी दुर्गा पूजा मंगलवार 23 सितंबर रात्रि 8 बजे से बुन्देली छत्तीसगढ़ी लोक महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें सिने जगत से जुड़े अभिनेता रघुवीर यादव, पंचायत वेब सीरीज की नायिका शहर की शानविका सिंह एवं रंगमंच कलाकार बुन्देली गायक नरोत्तम बेन का सम्मान किया जायेगा। साथ ही शहर की प्राचीन दुर्गापूजा समिति सुनरहाई, नुनहाई एवं गढ़ाफाटक महाकाली समेत गोविन्दगंज रामलीला समिति को शताब्दी वर्ष में सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीएसटी कमिश्नर लोकेश लिल्लारे होंगे।
आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम
शताब्दी दुर्गापूजा में पूरे 11 दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शहर में पहली बार कठपुतली शो के माध्यम से रामायण की प्रस्तुति हिन्दी में 26 सितंबर को रात्रि 8 बजे से कोलकाता पपेट थियेटर के द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। इसके अलावा बांग्ला लोक संगीत गायिका अर्पिता दास, इंडियन आईडियल के सतीश गजमेर, देवोषमिता रॉय, प्रसिद्ध सौफी शास्त्रीय गायिका आशीन भाटिया समेत बंगाल की पार्श्व गायिका शुभोमिता बैनर्जी कार्यक्रम प्रस्तुत करने आ रही है। साथ ही सायना डांस ग्रुप कोलकाता द्वारा नृत्य का कार्यक्रम, प्रसिद्ध संगीतकार स्व. सलील चौधरी के 100वीं जन्म जयंती पर श्रद्धांजली के रूप में गीत-संगीत का कार्यक्रम भी रखा गया है।
होंगी प्रतियोगितायें
शताब्दी पूजा अंतर्गत धुनुची नृत्य, शंख वादन, बच्चों की चित्रकला व मूर्तिकला, मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता समेत अन्य प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
2 को निकलेगा भव्य विसर्जन जुलूस
विजयादशमी 2 अक्टूबर गुरूवार दोपहर 2 बजे से शताब्दी भव्य विसर्जन जुलूस क्लब से प्रारंभ होगा। शहर में पहली बार विश्व प्रसिद्ध छाऊ लोकनृत्य दल को आमंत्रित किया गया है। चल समारोह मार्ग के चार जगहों पर वे अपनी प्रस्तुति देंगे।
10 हजार वर्गफिट का पूजा पंडाल
शताब्दी वर्ष में 10 हजार वर्गफिट का भव्य स्वदेशी पंडाल निर्मित किया गया है जिसमें बंगाल का हस्तकला और स्वदेशी प्राकृतिक चीजों से निर्मित वस्तुओं से पंडाल को बनाया गया है। पंडाल की ऊंचाई 60 फीट है। इस पूजा पंडाल में दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही आकर्षक विद्युत सज्जा और उसमें विराजित माँ दुर्गा, भगवान गणेश, माता लक्ष्मी सरस्वती और कार्तिकय विराजित होंगी। मूर्ति कोलकाता के स्वरूप दत्ता ने निर्मित किया है।
इस दौरान अध्यक्ष सुब्रत पाल, पूजा मुख्य संयोजक डॉ. अभिजीत मुखर्जी, मुख्य संरक्षक प्रो. गायत्री सिन्हा, पूजा संयोजक व सचिव प्रकाश साहा, श्यामल मुखर्जी, सुरजीत गुहा, डी.के. रॉय, तृष्णा चटर्जी, आशीष घोष, अनुराग पाल, आर.एन. दत्ता, आशीष सेन, नीलाद्री चटर्जी, मुकुल घोष, शेखर डे, विश्वजीत घोष, चंदन कारफार्मा, तापस चक्रवर्ती, आई.बी. रूद्रा, विजय भट्टाचार्य, सौरभ सोम, सुब्रत रॉय, मृत्युंजय पाल, श्रीमती संगीता भद्रा, अभिजीत घोष आदि उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 522

Leave a Reply

error: Content is protected !!