Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

जीएसटी का सरलीकरण देश की जनता को बड़ा उपहार : हेमंत खंडेलवाल

4 min read
Text Size:

– सरकार के निर्णय से गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं को मिलेगी ताकत

अनोखा तीर, भोपाल।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने जीएसटी काउंसिल द्वारा टैक्स स्लैब में किए गए बदलाव का स्वागत किया है। जनहितैषी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार के इस निर्णय का लाभ देश की 90 प्रतिशत आबादी करीब सवा सौ करोड़ लोगों के साथ गरीब, युवा, किसान और महिलाओं समेत हर वर्ग को ताकत मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी स्लैब में बदलाव के ऐतिहासिक फैसले से देश आर्थिक रूप से और सशक्त बनेगा।
केंद्र सरकार का जीएसटी स्लैब में बदलाव सराहनीय व जनहितकारी कदम
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कर ढांचे को नागरिक केंद्रित बनाते हुए आमजन के जीवन को बेहतर बनाने की बात कही थी और जीएसटी स्लैब में किया गया बदलाव इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। तत्कालीन वित मंत्री अरूण जेटली ने बिल्कुल स्पष्ट कर दिया था कि आंकलन करने के बाद जनता और व्यापारियों को सहूलियत देने के लिए समय समय पर जीएसटी में सुधार होंगे। उन्होंने कहा कि कोविड के अर्थव्यवस्था पर प्रभाव के कारण इसमें देरी हुई, लेकिन सुधार योजना के अनुसार हुए। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण  ने देश की बड़ी आबादी के हित में, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं समेत हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए जीएसटी दरों को 4 की जगह सिर्फ 2 स्लैब में समाहित करने का निर्णय लिया है, जो अत्यंत सराहनीय और महत्वपूर्ण कदम है।
हर वर्ग को होगा लाभ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि जीएसटी के ढांचे में जो बदलाव हुआ है, उसका लाभ किसी न किसी रूप में समाज के हर वर्ग को मिलने वाला है। इसमें जहां 12 फीसदी और 28 प्रतिशत वाले टेक्स स्लैब को खत्म कर दिया गया है, वहीं 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत वाले स्लैब में इन वस्तुओं को रखने से निश्चित रूप से आवश्यक वस्तुओं के दामों में कमी आएगी। 40 प्रतिशत का स्लैब नशा के विरूद्ध सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है इससे नशे की रोकथाम में मदद मिलेगी। हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी शून्य करने का कदम ऐतिहासिक है, इससे आम आदमी भी स्वास्थ्य बीमा करा कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले सकेगा। साथ ही पनीर, छेना, टेट्रापैक दूध, रोटी, चपाती परांठा, खाकरा जैसी आम लोगों से जुड़ी खाद्य वस्तुओं, दुर्लभ बीमारियों और कैंसर की दवाओं पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। आम आदमी के उपयोग की कई वस्तुएं जैसे हेयर ऑयल, टॉयलेट सोप, शैंपू, टूथब्रश, टूथपेस्ट, साइकिल, टेबलवेयर, किचनवेयर, अन्य घरेलू सामान आदि पर जीएसटी 18 प्रतिशत या 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। खाद्य पदार्थों जैसे पैकेज्ड नमकीन, भुजिया, सॉस, पास्ता, इंस्टेंट नूडल्स, चॉकलेट, कॉफी, संरक्षित मांस, कॉर्नफ्लेक्स, मक्खन, घी आदि पर जीएसटी 12 प्रतिशत या 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है, जिसका लाभ हर परिवार को मिलेगा।
आसान होगी किसानों की राह
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि नई जीएसटी दरों में किसानों को बहुत बड़ी राहत मिली है। कृषि उपयोगी वस्तुओं, मिट्टी तैयार करने या जुताई करने वाला ट्रैक्टर, कृषि, बागवानी या वानिकी मशीनरी, कटाई या थ्रेसिंग मशीनरी, जिसमें पुआल या चारा बेलर, घास काटने की मशीन, कंपोस्ट मशीन आदि पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है, जो कि स्वागतयोग्य है। सरकार के इस निर्णय से कृषि मशीनरी की कीमत कम होगी और अधिक से अधिक किसान इनका लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय न सिर्फ किसानों की राह आसान होगी, बल्कि कृषि उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी।

495 Views
What do you think?

Leave a Reply