सर्वब्राह्मण समाज का शिक्षक सम्मान समारोह आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज संगठन द्वारा स्व. मनोहरलाल शर्मा की स्मृति में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आज परशुराम शिक्षा रत्न शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित होगा।आयोजन प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे से मां रेवा गार्डन में अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में यह आयोजन होगा। संगठन के महामंत्री लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व उपाध्यक्ष गौ संवर्धन बोर्ड मप्र शासन नारायण व्यास, उपाध्यक्ष सर्वब्राह्मण समाज मप्र जितेंद्र ओझा, विशेष अतिथि पूर्व नपा अध्यक्ष खातेगांव निलेश जोशी, लेक्चरार शेफाली पुरोहित होंगे। संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि आयोजन के दौरान विप्र समाज के शासकीय एवं अशासकीय से स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का सम्मान होगा। उन्होंने समाज के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Views Today: 2

Total Views: 452

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!