अनोखा तीर, देवास। जिले के सालमखेड़ी गांव में एक पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बुधवार रात की इस वारदात में आरोपी स्वरूप सोलंकी 35 वर्ष ने अपनी पत्नी संजना 30 वर्ष पर रोटी बनाने के तवे से हमला किया। घटना के बाद से पति फरार है। एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया के अनुसार, आरोपी ने पत्नी के सिर और चेहरे पर तवे से कई वार किए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही टोंकखुर्द पुलिस मौके पर पहुंची। गुरुवार सुबह एफएसएल टीम ने घटनास्थल का पंचनामा बनाया। पुलिस ने टोंकखुर्द क्षेत्र और आसपास के इलाकों में टीम लगा दी हैं। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के पीछे का सटीक कारण पता चल पाएगा। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को वजह माना जा रहा है।
पति बना हैवान, तवे से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

Text Size:
754 Views
What do you think?






