Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

रानी कमलापति- हडपसर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन  

2 min read
Text Size:

-भोपाल मंडल के रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी एवं हरदा स्टेशन से होकर गुजरेगी
अनोखा तीर, भोपाल। रेल प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 01667-01668 रानी कमलापति -हडपसर- रानी कमलापति साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 12-12 ट्रिप चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के नर्मदापुरम, इटारसी एवं हरदा स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-हडपसर विशेष ट्रेन दिनांक 10 अप्रैल 2025 से 26 जून 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 08.35 बजे प्रस्थान कर, उसी दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 09.33 बजे नर्मदापुरम, 10 बजे इटारसी, 10.58 बजे हरदा एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन 00.30 बजे हडपसर स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01668 हडपसर-रानी कमलापति विशेष ट्रेन 11 अप्रैल 2025 से 27 जून 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 06.30 बजे हडपसर स्टेशन से प्रस्थान कर, उसी दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 19.03 बजे हरदा, 21 बजे इटारसी, 21.28 बजे नर्मदापुरम एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद उसी दिन रात 22.55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी के हाल्ट : रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, हरदा, खंडवा जंक्शन, भुसावल जंक्शन, मनमाड जंक्शन, कोपरगांव, अहमदनगर, दौंड चॉर्ड लाइन, हडपसर स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ कर गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया ऐप डाउनलोड करें।

680 Views
What do you think?

Leave a Reply