अपनी मांगों को लेकर संविदा कर्मचारी करेंगे आंदोलन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश के अंतर्गत 20 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत लगभग 32000 कर्मचारी प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से देते आ रहे हैं, कोरोनाकाल जैसे गंभीर महामारी में भी अपने परिवार एवं जीवन की परवाह किए बगैर सेवाएं दी हैं। इन्ही सेवा-भाव को दृष्टिगत रखते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 4 जुलाई 2023 को भोपाल में महापंचायत बुलाकर संविदा कर्मचारियों के लिए अनेक घोषणाएं की थी। जिसके परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 23 जुलाई 23 को संविदा कर्मचारियों के लिए एक नीति की सौगात दी गई, परन्तु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के द्वारा संविदा कर्मचारियों को दी गई सुविधाओं में कटौती की जा रही हैं। इस संबंध में 23 मार्च को सभी जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा ठेंगढ़ी भवन, भोपाल में बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की जायज मांगों का शीघ्र ही निराकरण नहीं किया गया तो उन्हें अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर क्रमबद्ध आंदोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जबावदारी शासन प्रशासन की होगी।

Views Today: 8

Total Views: 646

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!