नगर के वार्ड क्रमांक 12 का मामला
अनोखा तीर, खातेगांव। मध्य प्रदेश के देवास जिले में पुराने जेवरों को नया बनाने के नाम पर लाखों रुपए के गहनों की ठगी का नया तरीका अपनाया है। विश्वास व बहकावे में आकर महिलाओं ने अपने आभूषण उतार कर उसे दे दिए। जब वापस करने का निर्धारित समय 4 बजे तक वह नहीं आईं तब इसकी जानकारी घर के पुरुष सदस्यों को दीं। दरअसल यह पूरा मामला खातेगांव नगर के वार्ड क्रमांक 12 के एक ही मोहल्ले से सामने आया है। जहां की आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं ठगी की शिकार हुई हैं। ठग महिला लगभग 5 लाख के जेवर ले उडी। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित महिला ने अपने साथ हुई ठगी की सूचना खातेगाव पुलिस स्टेशन पहुंच कर दी है।
दोपहर में पहुंची थी ठग महिला
ठग महिला दोपहर उस वक्त घर में पहुंची थी। जब घर के पुरुष बाहर काम पर होते थे, तब पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन व पुराने सोने-चांदी के जेवरों को नया करने एवं इनाम देने के नाम पर घरों की महिलाओं से लगभग 5 लाख रुपए के जेवरात ठगी करके रफू चक्कर हो गई।
ऐसे दिया ठगी को अंजाम
ठगी का शिकार हुई महिलाएं बोलीं-पहले पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन व इनाम स्वरूप कुछ गिफ्ट देती थी व दूसरे दिन पुराने गहने को चमकाकर नए करने व कुछ इनाम स्वरूप पैसे देने की बात करती है। झांझे में व बहकावे में आकर हमने अपने आभूषण उन्हें दे दिए। जब वापस करने का निर्धारित समय 4 बजे तक वह नहीं आई, तब इसकी जानकारी घर के पुरुष सदस्यों को दीं। ढूंढने के लिए पुरुषों ने यहां-वहां तलाश की। जब महिलाओं का कहीं पता नहीं चला तो खातेगांव थाने में इसकी जानकारी दी गई।
2 लाख के जेवर ले गई ठग महिला, आधा दर्जन महिलाएं ठगी का शिकार







