Skip to content
Monday, 26 October 2026
देवास मध्य प्रदेश

कन्नौद-खातेगांव विधायक की कार पलटी, ड्राइवर सहित तीन लोग घायल

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, देवास/खातेगांव। कन्नौद-खातेगांव विधायक आशीष शर्मा की स्कॉर्पियो गाड़ी कुसमानिया-कन्नौद के बीच घाट पर पलट गई। हालांकि गाड़ी में विधायक नहीं थे। घटना गुरुवार सुबह लगभग 11.30 बजे की है। कन्नौद पुलिस के अनुसार विधायक को एक कथा में शामिल होने कन्नौद से सतनगरी जाना था। बुधवार रात ड्राइवर उमेश ने विधायक को कन्नौद छोड़ा। इसके बाद गाड़ी अपने गांव हतलाय-कतलाय ले गया। उमेश सुबह विधायक को कन्नौद से लेने के लिए निकला। इसी दौरान कुसमानिया-कन्नौद के बीच घाट पर किसी जानवर को बचाने के चक्कर में गाड़ी पलट गई। गाड़ी में ड्राइवर सहित तीन लोग सवार थे। तीनों को मामूली चोट आई थी, जिनका कन्नौद में प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना मिलने पर विधायक एक अन्य वाहन से मौके पर पहुंचे। घायलों से मिलने और गाड़ी की हालत देखने के बाद विधायक सतनगरी के लिए रवाना हो गए।

403 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply