Skip to content
Monday, 26 October 2026
देवास मध्य प्रदेश हरदा

कुबेर की नगरी हुई शिवमय

1 min read
Text Size:

 हंडिया के दक्षिण तट पर स्थित है धन के देवता द्वारा स्थापित मन्दिर
सुबह से ही लगा शिवभक्तों का तांता, सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम
बलवीर सिंह खत्री, हंडिया। महाशिवरात्रि के अवसर पर दक्षिण तट पर कुबेर द्वारा स्थापित रिद्धेश्वर मन्दिर में बुधवार को भक्तों का तांता लगा। हजारों की संख्या में भक्तों की अपार भीड़ देखी गई। शिवरात्रि के मौके पर मन्दिर परिसर को आकर्षक विद्युत बल्बों व फूलों से सजाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया। आपको बता दें कि भारत का यह एक मात्र मन्दिर जिसे धन के देवता कुबेर ने बनवाया था। इस मन्दिर के शिखर पर 12 गुम्बद हंै। जिससे यहां दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को 12 ज्योर्तिलिंग का फल मिलता है। यहां धन के देवता कुबेर ने तपस्या कर धन वैभव राजपाट भगवान शिव से प्राप्त किया था। इसके साथ ही इस विशेष दिन पर लगभग खिचड़ी प्रसादी का भी वितरण किया जा रहा है। महाशिवरात्रि के इस धार्मिक पर्व पर बाबा भोलेनाथ के सभी मंदिर के अलावा नगर के कई मंदिरों में भी धार्मिक आयोजन हुए। भोले के दरबार में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। देर रात तक मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम हुए।

310 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply