Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

जनता की अपेक्षा की कसौटी पर खड़ा उतरना ही हमारा लक्ष्य : राज्य मंत्री श्रीमती गौर

2 min read
Text Size:

गोविंदपुरा क्षेत्र के वार्ड 52 में एक करोड़ 20 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

भोपाल:- पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि जनता की अपेक्षा की कसौटी पर खड़ा उतरना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने यह बात शुक्रवार को मिसरोद के वार्ड 52 में एक करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन के अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि मिसरोद मंडल की शीतल हाइट्स में पहले भी सड़क निर्माण के कार्य हो चुके हैं। अब जनता की मांग पर 19 लाख की लागत से डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। कॉलोनी वासियों की जो भी अपेक्षा होगी, उसे हम पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस क्षेत्र की सीवेज लाइन को भी अमृत योजना फेस टू से जोड़ा जाएगा। वार्ड 52 में मिसरोद ग्राम के पीछे शीतल हाइट्स में 19 लाख रुपए की लागत से सड़क के डामरीकरण के कार्य का भूमि-पूजन किया।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने रघुनाथ नगर में 12 लाख रुपए की लागत से डामरीकरण के कार्य का भूमि-पूजन और रोहित नगर फेस टू में 60 लाख की लागत से बनने वाली फोरलेन सीसी सड़क के निर्माण का भूमि-पूजन भी किया। रोहित नगर फेस- 2 में 8 लाख और 21 लाख रुपए की लागत से बनने वाली दो सीसी सड़क के निर्माण कार्यों का भी भूमि-पूजन किया। इस दौरान वार्ड की पार्षद श्रीमती शीला पाटीदार, मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ठाकुर, जितेन्द्र शुक्ला, प्रताप वारे, श्रीमती अर्चना परमार, रामबाबू पाटीदार, जन-प्रतिनिधि एवं रहवासी मौजूद रहे।

556 Views
What do you think?

Leave a Reply