Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

महेश्वर रोड मार्ग से परेशान रहवासियों ने किया चक्का जाम,निर्माण कार्य शुरू होने के आश्वासन पर खोला जाम 

2 min read
Text Size:

महेश्वर रोड पर निर्माण कार्य नहीं होगा शुरू जब तक टोल वसूली रहेगी बंद — एसडीएम

विकास पवार बड़वाह – नगर के महेश्वर रोड की दुर्दशा को लेकर आज फिर एक बार रहवासियों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है। इस मार्ग पर होने वाले बड़े बड़े गड्ढे और धूल भरे मार्ग से स्थानीय रहवासी परेशान हैं। इस समस्या को लेकर रहवासियों ने पूर्व में भी महेश्वर रोड पर चक्का जाम किया था । किंतु उस दौरान स्थानीय अधिकारियों के आश्वासन पर रहवासियों ने जाम को खोल दिया था। किंतु दो माह बीत जाने के बाद भी महेश्वर रोड के सड़क मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ । जिससे पुनः आक्रोशित रहवासियों ने शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे फिर एक बार महेश्वर रोड पर छोटे बड़े वाहनों को रोककर जाम लगा दिया । जाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार शिवराम कनासे एवं एसडीएम प्रताप सिंह अगास्या मौके स्थल पर पहुंचे ।जिन्होंने रहवासियों को समझाइश देकर जाम खोलने की बात कही ।लेकिन जब अधिकारियों ने उनकी बात नहीं मानी ।तो एसडीएम अगास्या ने एमपी आरडीसी के जिम्मेदार से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही ।इस बात पर जिम्मेदारों ने जल्द ही महेश्वर रोड के सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया । हालांकि एसडीएम अगास्या ने सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने तक महेश्वर रोड पर संचालित एमपी आरडीसी के टोल टैक्स को बंद रखने की बात कही ।जिसके बाद मुख्य मार्ग का जाम खोला गया ।

665 Views
What do you think?

Leave a Reply