5 फरवरी से 10 फरवरी तक लोक सेवा गांरटी वेबसाइट mpedistrict.gov.in पोर्टल बंद रहेगा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदापुरम:- लोक सेवा गांरटी वेबसाइट mpedistrict.gov.in पोर्टल का नये इंफ्रास्ट्रक्चर (SDC 2.0) पर माइग्रेशन किए जाने के कारण यह पोर्टल दिनांक 4 फरवरी 2025 की रात्रि से लेकर 10 फरवरी 2025 की रात्रि तक पूर्णत: बंद रहेगा।

इस दौरान, MP eDistrict.gov.in पोर्टल पर सभी सेवाएं बंद रहेंगी। जिला लोक सेवा प्रबंधक  आनंद झेरवार ने बताया कि लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से पोर्टल से आय, जाति, मूल निवासी, ईडब्ल्यूएस, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र सहित अन्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

5 फरवरी से 10 फरवरी तक लोक सेवा केंद्रों से किसी भी प्रकार के आवेदन, ऑनलाइन या ऑफलाइन, स्वीकार नहीं किए जा सकेंगे और न ही सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी। इस अवधि में नागरिकों से अनुरोध है कि वे किसी भी प्रकार की सेवा प्राप्ति के लिए समय से पहले तैयारी कर लें।

Views Today: 2

Total Views: 364

Leave a Reply

error: Content is protected !!