देवास;- नगर परिषद भौंरासा द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भंवरनाथजी महाराज का मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन 25 फरवरी से 06 मार्च तक किया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद भौंरासा ने बताया है कि मेले में प्रतिदिन रात्रि के समय विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में भौंरासा नगर सहित आसपास के नगरों एवं गांव के व्यापारी अपनी दुकानें लगाते हैं। साथ ही मेले में पशु मेला भी लगता है, जिसमें मालवा सहित पूरे मप्र के व्यापारी अपने पशुओं की खरीदी-बिक्री के लिए आते है।
नगर परिषद भौंरासा द्वारा महाशिवरात्रि मेला एवं प्रदर्शनी 25 फरवरी से 06 मार्च तक

Text Size:
601 Views
What do you think?






