दैनिक अनोखा तीर, हरदा। आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हरदा जिले के छीपानेर आएं थे। इस दौरान जिले के नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्षों को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने हेलिपैड पर मुख्यमंत्री से भेंट करवाने की बोल कर कार्यक्रम स्थल से भेज दिया था। जिलापंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोद सभी मंडल अध्यक्षों को लेकर हेलिपैड के पास पहुंच भी गए। लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें हेलिपैड पर जाने से रोक दिया। जिलापंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोद ने इस संबंध में एसडीएम तथा अन्य अधिकारियों से चर्चा करते हुए वहां तैनात पुलिस अधिकारियों को अवगत कराने का निवेदन किया। परंतु वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देश नहीं मिलने से सभी मंडल अध्यक्षों को बाहर ही रोक दिया गया। जब स्वयं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा वहां पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों से बात की, तब भी अधिकारियों ने इंकार कर दिया। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मुख्यमंत्री से भेंट करने के लिए जितने उत्साहित थे उतने ही मायूस हो गये। भाजपा जिलाध्यक्ष यहां वहां ताकतें रहे और अधिकारी उनकी इस लाजारी को देखते रहे। इस बीच मुख्यमंत्री हेलिकाप्टर पर सवार हो गए। इधर मंडल अध्यक्ष थोड़ी भौत चिला चोट कर ठगे से खड़े रहे। जैसे ही मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर ने उड़ान भरी तो कलेक्टर आदित्य सिंह और एसपी अभिनव चौकसे वहां आ गए। अब सुरु हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष और कुछ मंडल अध्यक्षों का राडी रोना, कि आपके पुलिस कर्मियों ने हमें अंदर नहीं जाने दिया। तमाम प्रकार की शिकवा शिकायत पर इन अधिकारियों ने महज इतना बोल कर पल्ला झाड़ लिया कि यह आयोजन वैदिक विद्यापीठम का था, इसमें प्रशासन की कोई भूमिका नहीं थी। कुलमिलाकर सत्ताधारी दल भाजपा की मैदानी इकाई के कर्ताधर्ता मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष दोनों ही प्रशासन के सामने बौने साबित हुए। आखिर में प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम सकुशल संपन्न होने पर राहत की सांस लेते हुए निकल गये और जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष मायूसी से सिर झुकाकर चल दिए।
Views Today: 4
Total Views: 378