25 से 27 जनवरी तक आमजन के लिए खुलेगा राजभवन

संविधान की थीम आधारित प्रदर्शनी होगी मुख्य आकर्षण

राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता ने बताया कि नागरिक निर्धारित अवधि में राजभवन का अवलोकन कर सकेंगे। 25 और 27 जनवरी को राजभवन, दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2025 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजन को राजभवन भ्रमण की अनुमति रहेगी।

राजभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान में आर्ट एन्ड कैलीग्राफी पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी। इस अवसर पर संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश के योगदान पर केन्द्रित वीथिका भी आगंतुक के अवलोकन के लिए बनाई जा रही है। 27 जनवरी को राजभवन भ्रमण के दौरान नागरिक लाल परेड ग्राउण्ड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार प्राप्त विभागीय झांकियों का भी अवलोकन कर सकेंगे।

704 Views

Leave a Reply