Skip to content
Monday, 2 November 2026
देवास

फर्जी दस्तावेज बनाकर रजिस्ट्री करवाने पर हुई एफआईआर

1 min read
Text Size:

देवास। फर्जी दस्तावेज बनाकर रजिस्ट्री करवाने वाले आरोपियों पर एफआईआर दर्ज हुई है। भवानी सागर में राजेश चंदेल, उसकी पत्नी नीतु चंदेल, सहयोगी गीताबाई और अम्बाराम के द्वारा फर्जी दस्तावेज बनाकर रमेशचंद्र वर्मा के मकान रजिस्ट्री करवा ली। जिस पर पुलिस नाहर दरवाजा ने चारों आरोपियों के विरूद्ध धारा 420, 467, 468, 471, 120(बी) में अपराध दर्ज कर मुख्य आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपी अभी फरार है। गौरतलब है कि राजेश एक आदतन अपराधी है। जिसका कई थानों के अपराध दर्ज है। राजेश पूर्व में जिलाबदर भी हो चुका है। आरोपी राजेश शुरू से ही अवैध शराब बेचना, लोगों के मकानों पर कब्जा करना आदि कई गलत गतिविधियों में लिप्त है।

425 Views
What do you think?

Leave a Reply