Skip to content
Sunday, 25 October 2026
हरदा

राहुल गांधी के भोपाल आगमन को लेकर हरदा कांग्रेस की रणनीति तैयार

2 min read
Text Size:

-जिला प्रभारी रचना जैन ने ली बैठक
अनोखा तीर, हरदा। आगामी 24 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भोपाल आगमन को लेकर आज जिला कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिला प्रभारी रचना जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में भोपाल दौरे को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार की गई। हरदा प्रभारी रचना जैन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सांई एवं हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों, जनपद अध्यक्षों, जनपद सदस्यों एवं अनुसांगिक संगठनों के अध्यक्षों को 200 गाड़ियों के साथ दो हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की संख्या में भोपाल पहुंचने का आह्वान किया गया। जिला प्रभारी रचना जैन ने सभी ब्लॉक और नगर अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सांई, हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, गोविंद व्यास ब्लॉक अध्यक्ष हरदा, शंकर सिंह सोलंकी ब्लॉक अध्यक्ष खिरकिया, संजय भायरे ब्लॉक अध्यक्ष मगरधा, रामदीन पटेल ब्लॉक अध्यक्ष रहटगांव, आशुतोष कोठारी नगर अध्यक्ष खिरकिया, रानू दशरथ पटेल जनपद अध्यक्षा खिरकिया, रजनी कलम जनपद अध्यक्षा टिमरनी, सूरज राजपूत, रविशंकर शर्मा, कैलाश पटेल, मुन्ना पटेल, इकबाल खान, सुदामा गौर, दीपक वशिष्ठ, राजेश कलम, राधेश्याम राजपूत, सुनील राजपूत, ज्ञानदास गुर्जर, ममता, दशरथ पटेल, मुकेश गुर्जर, रामस्वरूप गौर और राजेश गौर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

74 Views
What do you think?

Leave a Reply