अनोखा तीर, हरदा। राधास्वामी सतसंग दयालबाग की राजाबरारी शाखा द्वारा स्वदेशी एवं कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से दयालबाग स्वदेशी उत्पाद प्रदर्शनी एवं विक्रय का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 28 फरवरी शनिवार को गुर्जर मंगल भवन/छात्रावास, छीपानेर रोड, हरदा में प्रात: 11 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगी। राधास्वामी सतसंग से जुड़े अशोक गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि दयालबाग की विभिन्न कुटीर उद्योग इकाइयों में सेवाभाव से निर्मित उच्च गुणवत्ता वाले स्वदेशी उत्पाद प्रदर्शनी में उपलब्ध रहेंगे। इन उत्पादों का निर्माण सेवकों द्वारा नि:स्वार्थ सेवा भावना से किया जाता है, जिनका उद्देश्य लाभ कमाना नहीं, बल्कि स्वावलंबन और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। प्रदर्शनी में सूती हैंडलूम वस्त्र, ब्लॉक प्रिंट साड़ियाँ, शॉल, कैनवास बैग, आयुर्वेदिक उत्पाद, अगरबत्ती, हर्बल ऑयल तथा दैनिक उपयोग की अन्य उपयोगी सामग्री अत्यंत उचित एवं किफायती दरों पर उपलब्ध रहेगी। यह आयोजन स्थानीय नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों से जोड़ने तथा आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अशोक गुर्जर ने समस्त हरदा जिले के नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर प्रदर्शनी का अवलोकन करने और स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी स्टॉक शेष रहने तक ही सीमित रहेगी, अत: समय का विशेष ध्यान रखा जाए।
Views Today: 14
Total Views: 14

