स्काउट-गाइड ने मनाया संस्थापक लॉर्ड बी.पी. का जन्मदिन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। भारत स्काउट गाइड जिला संघ हरदा के तत्वावधान में 22 फरवरी को चिंतन दिवस के रूप में स्काउट आंदोलन के संस्थापक लॉर्ड बीपी एवं लेडी बीपी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर बालक छात्रावास में किया गया, जिसमें भीमराव अंबेडकर रोवर दल के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव पुरुषोत्तम राठौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सचिव हरिओम महागाये, सहायक सचिव स्काउट सूर्यकांत चौरे, जिला संगठन आयुक्त स्काउट गजराज सिंह तथा मानक चंद जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी प्रांगण स्थित बगीचे की साफ-सफाई की गई तथा पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कमिश्नर स्काउट देवेंद्र सिंह रघुवंशी ने स्काउट-गाइड को बेडेन पावेल के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Views Today: 10

Total Views: 10

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!