अनोखा तीर, रहटगांव। वनांचल क्षेत्र के ग्राम बोरपानी में विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय शाह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा अपने वक्तव्य के माध्यम से खिलाड़ियों को मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्रदान किया। इस प्रतियोगिता में बैतूल, हरदा और खंडवा जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार 7,000 रुपये निर्धारित किया गया था। प्रतियोगिता का आयोजन सफल रहा और सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन व खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर पार्षद सुनील दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गयाप्रसाद पांडे, भाजपा नेता हरिओम पटेल, भाजपा कायदा मंडल अध्यक्ष सतीश इवने, सरपंच बोरपानी प्रेम इवने, आयोजन समिति के सदस्यगण एवं सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।
ग्राम बोरपानी में विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

75 Views


