अनोखा तीर, रहटगांव। भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आगामी 27 तारीख को हरदा में प्रस्तावित आंदोलन को लेकर रूपरेखा तय की गई तथा सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसी क्रम में रविवार को रहटगांव कृषि उपज मंडी में बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में हरदा जिले की प्रमुख समस्याओं एवं मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। मांगों में सरकार की चुनावी घोषणा के अनुसार रबी सीजन में गेहूं 2700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदे जाने, मक्का फसल की समर्थन मूल्य पर खरीदी किए जाने तथा मोरन गंजाल परियोजना का कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही। इन सभी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ जिला हरदा द्वारा 27 तारीख को कृषि उपज मंडी हरदा में विशाल धरना-प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में किसान संघ के तहसील कार्यकर्ता, तहसील अध्यक्ष, तहसील मंत्री एवं संभागीय सदस्य सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
Views Today: 8
Total Views: 8

