अंकित जोशी का टेक्निकल ऑफिशियल के लिए चयन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, टिमरनी। 72वीं सीनियर बालक राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता गुजरात के बड़ोदरा में 24 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष के सभी राज्य अपनी-अपनी टीमों के साथ भाग लेंगे। टीमों के साथ विभिन्न राज्यों से टेक्निकल ऑफिशियल भी प्रतियोगिता संपन्न कराने के लिए गुजरात पहुंचेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश से अंकित जोशी का चयन टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में हुआ है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष उड़ीसा के कटक में आयोजित 71वीं सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भी अंकित जोशी का चयन किया गया था। यह टिमरनी शहर एवं मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक पिंटू जोशी, संरक्षक मोहन चौहान, सचिव जेसी शर्मा, मंगल सिंह यादव, जगदीश शर्मा, रामजीवन गोदारा, अरुण वर्मा, गिरजा शंकर राजपूत ने शुभकामनाएं दीं। वहीं टिमरनी कबड्डी समिति की ओर से संजय शाह, देवेन्द्र भारद्वाज, सचिन दुबे, किशोर डूडी, अतुल बारंगे, राजेश खेरवा, आलोक जैन, राजा भुस्कुटे, मुरली पाटिल, कैलाश डूडी, सुनील दुबे, डॉ. राजेंद्र शर्मा, दीपक भाटी, विनोद अग्रवाल, गौरव शुक्ला, मंगल सिंह यादव, जगदीश शर्मा, रामजीवन गोदारा, अरुण वर्मा, गिरजा शंकर राजपूत, सुरेश बघेल, धन्नालाल जाट, बाबा पटेल, राजकुमार चंदेल, विजय सावनेर, हिना अली खान, मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा एवं पवन चौधरी ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Views Today: 12

Total Views: 12

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!